Advertisement

खैराचातर में अखंड श्रीहरि कीर्तन का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मेन रोड स्थित श्रीहरि मंदिर में अखंड श्रीहरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जो 23 मई को संपन्न हो गया। इस दौरान पूरा पंचायत क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष क्षेत्र में हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस दौरान ग्रामीण श्रद्धालु भक्ति रस में लीन हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कीर्तन करने वालों में पश्चिम बंगाल के पैदाडीह रहिवासी मुरलीधर गोस्वामी, हरटांग रहिवासी मंटू महतो, रानीचिड़का रहिवासी नित्यानंद दास, बांसगढ़ रहिवासी पशुपति सिंह एवं जामुदाग का कीर्तन दल शामिल रहा। पहले दिन बीते 22 मई को कीर्तन दल ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण किया। मुखिया ने बताया की कीर्तन का समापन 23 मई को किया गया है।

मौके पर कुमार गौरव, अजय भारती, संजय जायसवाल, महेंद्र कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, दीपक जायसवाल, कृष्ण जायसवाल, केशव प्रसाद जायसवाल, नीतीश कुमार, विजय जायसवाल, प्रकाश रंजन, श्याम प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *