Advertisement

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने कैंप लगाकर किया मरीजों की नेत्र जांच

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में प्रवेजाबाद वार्ड क्रमांक दो में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में 13 जुलाई को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक परसा द्वारा कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गयी।

इस अवसर पर शिविर में आसपास के ग्रामीण हलकों से आये 401 मरीजों की नेत्र जांच में 55 मरीजों में मोतियाबिंद का लक्षण पाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर भाजयुमों अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू एवं वार्ड दो के पार्षद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया।

यहां सभी मरीजों को निःशुल्क दवा दी गई। मोतियाबिंद मरीजों को आगामी 15 जुलाई को यहां से बस से मस्तिचक परसा में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने किया।

शिविर में डॉक्टर रवि कुमार के साथ जिला मैनेजर बब्लु कुमार, काउंसलर प्रमोद, नीतीश कुमार के अतिरिक्त भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह सदर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटु, पूर्व अध्यक्ष शिवबचन सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, डॉ आर एन मालाकार, उदय प्रताप, शत्रुधन तिवारी, दयानन्द सिंह, गया पंडित, शम्भू पंडित, चंद्रशेखर उर्फ़ बमभोला, लालबहादुर सिंह, सौरभ सिंह व् दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *