Advertisement

सेंट्रल हॉस्पिटल कॉलोनी मे अखंड हरिकीर्तन शुरु

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सेंट्रल हॉस्पिटल कॉलोनी ढोरी स्थित हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर 25 अप्रैल को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरु किया गया। यहां पूजन कार्य राजकुमार मिश्रा, भुषण पांडेय, नंदकुमार पांडेय, अमित पाठक, विकास पांडेय करा रहे हैं।

बताया जाता है कि यहां इसके साथ ही अखंड कीर्तन शुरू किया गया। यहां रामप्रवेश व्यास, सुभंत अलबेला, तुलसी दास, रामाशंकर पाठक, नाल वादक करण, धनबाद से आए जितेंद्र, अजय, बोकारो से आए श्याम बिहारी, चंदन अलबेला, नाल वादक गणेश द्वारा कीर्तन किया जा रहा है।

आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के मजदूर नेता कामोद प्रसाद, अजय कुमार झा, ललन बाउरी, उदेश्वर सिंह, शंकर सिंह, बीरसा कुमार, शंभू, शशि सिंह, प्रो. एसएन सिंह, ईशा करण, अशोक भलुटिया, चुल्हन सिंह, रामचरित्र प्रसाद आदि लगे हुए हैं। ज्ञात हो कि 26 अप्रैल को अखंड हरिकीर्तन का समापन होगा।

जिसमें मुख्य अतिथि रूप से सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *