Advertisement

आजसू कार्यकर्ताओं ने किया शहीद निर्मल महतो श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा विष्णुगढ़ स्थित महादेव सेवा सदन परिसर में 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विष्णुगढ़ के आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल के द्वारा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आखों से याद किया।

मौके पर अजय मंडल ने कहा कि शहीद निर्मल महतो गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हुए। उनके सपनों को साकार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहीद महतो ने अलग झारखंड राज्य (Jharkhand State) बनाने के लिए जो आंदोलन किया था वह कभी नहीं भुलाया जा सकता।

आज उनके द्वारा ही हमारा झारखंड राज्य मिला है। आज उनके सपनों को हमें पूरा करना है। आज के दिन उन्हें याद कर उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लेना हर झारखंड वासियों का नैतिक कर्तव्य है।

इस मौके पर आजसू हजारीबाग जिला सचिव महादेव देहाती, प्रकाश कुमार, गौतम वर्मा, प्रकाश महतो, अवी कुमार, अभिषेक मंडल, कपिल देव राम, राजू वर्मा, संतोष महतो, भवानी महतो, शिव प्रसाद महतो, भुनेश्वर साव, सुधीर कुमार, बाबू खान, मिडिया प्रभारी बिनोद कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *