Advertisement

चंद्रप्रकाश के दोबारा सांसद चुने जाने पर आजसू कार्यकर्ताओं ने मनायी होली, दीवाली

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से दुबारा जीत के बाद आजसू कार्यकर्ताओं ने 5 जून को एक साथ होली और दीवाली मनाया। चंद्रप्रकाश ने जीत के अंतर में इजाफा कर अंततः जीत हासिल की।

बोकारो जिला के हद में कसमार में जीत की बाद आजसू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली और दीवाली दोनो मनाया। सांसद ने गिरिडीह की जनता के प्रति आभार प्रकट की और कहा की क्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे।

इस अवसर पर गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि यह जीत यहाँ क़ि जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित रखने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का सही रूप से विकास होने के चलते इनकी जीत हुई है। वही आजसू के वरिष्ठ नेता रितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जो विकास करेगा उसकी जीत सुनिश्चित होगा। चंद्र प्रकाश ने जो विकास का काम किया है उसका परिणाम है उनकी जीत।

जीत की बधाई देनेवालों में डॉ जीतलाल महतो, उमेश कुमार जयसवाल, अशोक कुमार सिंह, संजय जयसवाल, मुखिया विजय कुमार जयसवाल, मुखिया पति बैजनाथ महतो, पंचायत समिति सदस्य दिलीप महतो, मुखिया पति घनश्याम महतो, मनोज कुमार महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकिशन महतो, कपिल महतो, आदि।

न्याली करमाली, बहाली करमाली, भारतीय जनता पार्टी के यदुनन्दन जयसवाल, मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय, परमेश्वर नायक, आनंद महतो, दिलीप महतो, दांतु मुखिया चंद्रशेखर नायक, छोगालाल सिंह, सोहन सिंह, सूरज जयसवाल, राजू महतो, महेन्द्र नाथ महतो आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *