Advertisement

आजसू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत में आजसू (Ajsu) केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री (Chief minister) का किया पुतला दहन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

पलिहारी गुरुडीह पंचायत में 25 जनवरी की देर शाम झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का पुतला दहन का कार्यक्रम आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया।

विरोध में झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। जिसमें मगही, भोजपुरी और अंगिका भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा बोकारो और धनबाद में दिए जाने का विरोध किया गया।

इस संबंध में आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि जिन्होंने झारखंड को बनाया। अपने खून पसीने से सींचा। उन्हें दरकिनार कर सरकार वैसे लोगों को तवज्जो दे रही है, जो झारखंड बनने से रोक रहे थे। उसी के विरोध में आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

मौके पर आजसू के पेयजल प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, राजकुमार यादव, रविंद्र कुमार, कुलदीप प्रजापति, मिनहाज अंसारी, अशोक यादव, योगेश यादव, मिथुन चंद्रवंशी, विनय कुमार सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *