Advertisement

आजसू पार्टी सारंडा मंडल पूर्वी पंचायत कमेटी का किया गया गठन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा राम मंदिर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में 25 सितंबर को आजसू पार्टी के सारंडा मंडल प्रभारी समीर शेख कि अध्यक्षता में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें आगामी कोल्हान प्रमंडल स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुवा दोनों पंचायतो से 10 कार्यकर्ता चांडिल डैम जाएंगे।

सारंडा मंडल प्रभारी समीर शेख ने आजसू सारंडा मंडल अध्यक्ष वीरू सोनार को आजसू पार्टी के सभी अनुषंगी इकाइयों का मंडल अध्यक्षों का गठन करने का निर्देश दिया। इस दौरान बैठक में उपस्थित सारंडा मंडल प्रभारी समीर शेख सारंडा मंडल अध्यक्ष वीरू सोनार, विनोद गोप, अविनाश तांती, विजय नायक, अर्पित केरकेट्टा, राजेश दास, सतीश पासवान सहित काफ़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस दौरान पूर्वी पंचायत समिति गठन के सदस्यों में अध्यक्ष सूरज कुमार लोहरा, सचिव गगन दास, संगठन सचिव असलम अली, प्रवक्ता सुमित दास, कोषाध्यक्ष अमित लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक सांडिल, उत्तम गोच्छाईत, राजकुमार प्रधान तथा कार्यकारिणी सदस्यों में कमल दास, जगरनाथ दास, अमन पान, आकाश दास, कृष्णा गागराई, रवि गोच्छाईत, विजय कुमार, संजय तांती, कोहिनूर पान, बसंत पान, विधान बिरुवा को बनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *