Advertisement

आजसू पार्टी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुण्डी प्रखंड में एक मई को आजसू पार्टी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया।

श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बीर करूवा की अध्यक्षता में ठेका श्रमिक संघ के बैनर तले अतंराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सुरेन, श्रमिक संघ कोल्हान प्रभारी राजु सांडिल, प्रखंड अध्यक्ष शनि लोहार, जिला सचिव राकेश राउत, सारंडा प्रखंड अध्यक्ष वीरू सोनार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रमिक संघ सारंडा प्रखंड अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने किया।

मौके पर विधानसभा प्रभारी मंगल सुरेन ने कहा कि आजसू पार्टी अखिल झारखंड श्रमिक संघ मजदूरों की हितैषी है। आप सभी इस के सदस्य हैं। यह गौरव कि बात है कि हम सभी मिलकर श्रमिक संघ को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करना है।

कार्यक्रम के मौके पर जिला सचिव महावीर नायक, अरूण करूवा, नंदन करुवा, बप्पी करूवा, राम हेंब्रम, पुणो बोबोंगा, आरती लोहार, तारिणी लोहार, पूनम कुजूर, गोमा सुरेन सहित अंडर पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन पंचायत समिति सदस्य सतीश ठाकुर ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *