आजसू प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला सचिव ने किया उद्घघाटन
धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गोविंदपुर पंचायत के बाजारटांड़ में 8 जनवरी को 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। आजसू बीस सूत्री प्रभारी तिवारी महतो के सैजन्य से प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल एवं जिला सचिव महादेव देहाती के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन किया गया।
बता दें कि, गोविंदपुर बाजार टांड़ में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब थी। जिसकी वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में रात बिताना पड़ रहा था। जब इसकी जानकारी आजसू नेता तिवारी महतो को मिली। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल ने कहा कि आजसू पार्टी हर एक छोटी बड़ी समस्या के लिए सदैव तत्पर रहती है। इसका समाधान करना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो हमें बताएं। वे समस्या समाधान का तत्काल पहल करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि बिजली हमारे जीवन की मूल आवश्यकता बन चुकी है। इसके बिना जीना बहुत कठिन है। पहले के जमाने में लोग अंधेरे में रहते थे, लेकिन आज के समय में बिजली की वजह से हमें अंधेरे में भी उजाला देखने का मौका मिलता है।
मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, जिला सचिव महादेव देहाती, सरयू साव, संतोष महतो, पप्पू सिंह, वकील साव, पूर्व उप मुखिया तिलेश्वर साव, नारायण साव, टेकलाल साव, अशोक साव, दुर्गा साव, महेश साव, जयलाल साव, रविन्द्र साव, उमेश साव सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply