सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। आजसू पार्टी अखिल झारखंड अल्पसंख्यक संघ के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सलीम खान ने नोवामुंडी निवासी रिजवान अंसारी के सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए नोवामुंडी प्रखंड आजसू अखिल झारखंड अल्पसंख्यक संघ का नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष सलीम खान ने विश्वास व्यक्त किया है कि रिजवान अंसारी अपने पद का सदुपयोग करते हुए अल्पसंख्यकों खासकर प्रखंड क्षेत्र में रह रहे मुस्लिम, सिख तथा ईसाईयों के अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत रहेगें। साथ हीं समय समय पर प्रदेश एवं जिला स्तरीय निर्देशित कार्यक्रमों का सफल आयोजन करते हुए अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगें।
साथ ही उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष को एक सप्ताह में प्रखंड अल्पसंख्यक संघ का विस्तार करने एवं 15 दिनों के भीतर नोवामुंडी प्रखंड के 18 पंचायतों में अल्प संख्यक संघ का गठन कर उसकी सूची जिला कमिटी को समर्पित करने का निर्देश दिया है।
नवमनोनित अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष रिजवान अंसारी ने अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सलीम खान, आजसू केंद्रीय सचिव लाडले खान एवं केंद्रीय सदस्य समीर शेख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौपीं है। मैं संगठन विस्तार के साथ ही जिलाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारी एवं विश्वास पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करूंगा।
प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अंसारी ने आजसू केंद्रीय कमिटी सचिव लाडले खान एवं डॉ आनंद कुमार महतो, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य समीर शेख, केंद्रीय सदस्य अजय महतो, केंद्रीय सदस्य गोपीनाथ गोप से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। नेताओं ने भी नवमनोनित प्रखंड अध्यक्ष अंसारी का स्वागत किया और उन्हें हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
![]()













Leave a Reply