पदस्थापन एवं स्थानांतरण एक प्रक्रिया-के. बिजया जाधव
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के 35वें उपायुक्त के रूप में अजय नाथ झा ने 27 मई को निवर्तमान जिला उपायुक्त के. बिजया जाधव से प्रभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित उपायुक्त झा ने पदभार लेने के बाद जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले के विकास के लिए किए जाने walec कार्यों की गति में निरंतरता बनाएं रखने में सहयोग की बात कही।

नव पदस्थापित बोकारो जिला उपायुक्त झा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता है। कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के साथ सभी स्टेक होल्डर, मीडिया बन्धु एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित हो। बेहतर प्रशासनिक माहौल बन सके। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा।
प्रभार सौंपने के बाद निवर्तमान उपायुक्त जाधव ने कहा कि सेवा के दौरान पदाधिकारियों का पदस्थापन एवं स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि अपने सेवा के दौरान मैंने अपना शत-प्रतिशत दिया। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बोकारो के जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में कर्मचारी संघ द्वारा पदाधिकारी/कर्मियों ने नव पदस्थापित उपायुक्त झा का स्वागत किया एवं निवर्तमान उपायुक्त जाधव को भावभीनी विदाई दी। मौके पर कार्य अवधि के दौरान अपने – अपने कार्य अनुभव को भी सभी ने साझा किया। मौके पर जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply