श्रमिकों का विश्वास संगठन की शक्ति-अजय कुमार सिंह

कथारा क्षेत्र में आरसीएमयू सदस्यता अभियान की शुरुआत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र में 9 जून को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी।

इस अवसर पर उक्त जानकारी सदस्यता अभियान के अवसर पर आरसीएमयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि कथारा क्षेत्र में आरसीएम्यू सबसे अधिक सदस्य वाला श्रमिक संगठन है। उन्होंने कहा कि मजदूर जमात का भरोसा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। जिस भरोसे को कायम रखा जायेगा।

सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन आरसीएमयू है, जो संगठन की शक्ति के साथ लोकप्रियता को दर्शाता है। संगठन के पदाधिकारी सदस्यों के हर सुख दु:ख में सम्मिलित होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का कार्य करते हैं। जिससे श्रमिकों का भरोसा कायम है।

उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में श्रमिकों का भविष्य बेरमो विधायक व् यूनियन अध्यक्ष अनुप सिंह के नेतृत्व में सुरक्षित है। कहा कि संगठन हमेशा श्रमिकों के सुख दु:ख का साथी बना रहेगा और यह विश्वास को कायम रखना संगठन के पदाधिकारी के लिए चुनौती है। कहा कि श्रमिक समस्याओं की सूची को तैयार कर प्रबंधन को सौंपने का कार्य होगा। तय समय में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो संगठन द्वारा जोरदार आंदोलन का शखनाद होगा।

कथारा क्षेत्र के गायत्री कॉलोनी के श्रमिक आवासो की जर्जर हालत को लेकर श्रमिक नेता सिंह ने विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह द्वारा आवासो के सर्वे ऑफ होने के बयान को हास्यास्पद कहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यूनियन में शामिल हुए नए सदस्यों का जल्द अभिनंदन समारोह होगा। कहा कि पूरे जून माह तक सदस्यता अभियान माह संगठन द्वारा घोषित किया गया है।

इस अवसर पर विभिन्न संगठन को छोड़कर आरसीएमयू में शामिल होनेवालो में गोविंद गोप, मनोज कुमार, पिंटू कुमार, केवड़ा बाई आदि उपस्थित थे, जबकि सदस्यता अभियान कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, सीसीएल रीजनल कमेटी के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे, क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव, कमल कान्त सिंह, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, संतोष सिंन्हा, सुरेश ठाकुर, प्रमोद यादव व् अन्य उपस्थित थे।

 45 total views,  45 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *