Advertisement

प्रबंधन द्वारा कथारा के श्रमिकों के स्वास्थ्य से किया जा रहा खिलवाड़-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश के पब्लिक सेक्टर में कोल इंडिया महारत्न कंपनी में शामिल है। कोल इंडिया के अनुषंगी इकाई सीसीएल का बोकारो जिला के हद में स्थित कथारा क्षेत्र सबसे अधिक श्रमिकों की संख्या वाला क्षेत्र है।

जानकारी देते हुए इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 29 जून को बताया कि सीसीएल मुख्यालय द्वारा श्रमिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए कार्य योजना 11 वर्षों से विफल साबित हो रहा है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का सभी फिल्टर प्लांटेशन मशीन खराब पड़ा है। उक्त कार्य का फुल रिनोवेशन किए जाने का एक्सरसाइज लंबे समय से हो रहा है।

उन्होंने बताया कि ग्यारह वर्ष पुर्व सीसीएल के तत्कालीन सीएमडी गोपाल सिंह द्वारा कथारा में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को दुरुस्त किए जाने का भी सख्त निर्देश क्षेत्र को दिया गया था। इस कड़ी में उसे समय के तत्कालीन विभागध्यक्ष असैनिक बीडी शर्मा का स्थानांतरण भी अन्यत्र क्षेत्र में किया गया था।
कहा कि पुर्व सीएमडी सिंह के घोषणा के बाद भी वे 4 वर्ष तक सीएमडी के प्रभार में ही रहे, लेकिन क्षेत्र के मजदूरों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो सका। कहा कि हाल के 15 दिनों से लगातार सीसीएल के विभिन्न कॉलोनीयों में कीचड़ युक्त पानी का सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन सीसीएल क्षेत्रीय प्रबंधन मोनी बाबा के तरह अपनी योजना को निहार रहा है। यहां तक कि वर्षा के पहले एलम फेरिक का भी व्यवस्था नहीं हो पाया है। आज भी सीसीएल प्रबंधन द्वारा दर्जनों ऐसी योजना है जहां लाखों लाख रुपया खर्च कर वह कार्य अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। यह सीसीएल के उदासीन रवैया को दर्शाता है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों उक्त मामले को आरसीएमयू के रीजनल उपाध्यक्ष व बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन की अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक अभिलाष सिंह एवं सीसीएल के महाप्रबंधक कल्याण रेखा पांडेय को क्षेत्र द्वारा की जा रही दूषित जल आपूर्ति को बोतल में पेश किया था। श्रमिक नेता सिंह ने कहा कि अगर जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सीसीएल के उदासीन रवैया के खिलाफ संगठन द्वारा जोरदार पहल किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के कामगारों तथा उनके परिवारजनों का संयुक्त हस्ताक्षर पत्र बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह को सौंप कर शुद्ध पेयजल मुहैया कराये जाने का आग्रह किया जायेगा, ताकि क्षेत्रीय प्रबंधन की स्वास्थ्य संबंधी जानलेवा व्यवस्था से बचाव संभव हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *