Advertisement

श्रमिकों के अधिकार का हनन कर भविष्य अंधकारमय कर रहा प्रबंधन-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल में कार्यरत दर्ज़नो श्रमिक का भविष्य अंधकारमय बन गया है। यह सारा खेल सीसीएल प्रबंधन द्वारा एक सोंची समझी साजिश के साथ कर रही है।

उक्त बाते 30 जून को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन नेता अजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि एवं शैक्षणिक योग्यता में अंतर है। जिसके परिणाम स्वरूप वैसे श्रमिकों को पदोन्नति के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। पूर्व में श्रमिकों को दैनिक वेतन भोगी से मासिक वेतन भोगी बनाया गया।

उन्होंने कहा कि पहले तो वैसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति कैटिगरी वन मजदूर के पद पर कर दी गयी। बाद में उन्हें लिपिक अथवा स्टोर इशूअर क्लर्क बनाया गया। प्रारंभिक दौर में तो उन्हें मासिक वेतन से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बनाया गया। एक पद पर प्रमोशन भी दिया गया। लेकिन बाद में जन्मतिथि सेवा पुस्तिका और शैक्षणिक प्रमाण पत्र में अंतर होने के कारण उच्च पद पर पदोन्नति के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। ऐसे पूरे सीसीएल में दर्जनों श्रमिक कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी में कार्यरत मोहम्मद जुल्फिकार एवं तुलसी जिन्हें पहले तो मजदूर से स्टोर इशूअर क्लर्क बनाया गया, बाद में उन्हें सहायक भंडार पाल के पद पर पदोन्नति दी गई, लेकिन 15 वर्षों से अधिक समय से उन्हें उच्च पद पर पदोन्नति के लाभ से वंचित रखा गया है। कहा कि प्रबंधन द्वारा सेवा पुस्तिका और शैक्षणिक प्रमाण पत्र में जन्मतिथि का अंतर होना बताया जा है।

श्रमिक नेता सिंह ने कहा कि दूसरी ओर जिन कर्मचारियों का निधन हो चुका है, उनके जगह पर उनके आश्रित पुत्र अथवा अन्य को नौकरी प्रदान किया गया। उनके द्वारा जो शैक्षणिक प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र में अंकित तिथि को प्रबंधन ने अस्वीकार करते हुए उनका उम्र सत्यापन कराया गया। दोनों में अंकित जन्म तिथि को नियुक्ति पत्र में अलग जन्म तिथि दर्ज किया गया। इस तरह प्रबंधन मजदूरों के भविष्य और भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है।

इस संदर्भ में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने सीसीएल के सीएमडी, निर्देशक मानव संसाधन तथा क्षेत्र के महाप्रबंधक से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाये जाने की मांग की है। कहा कि इस संदर्भ में बेरमो विधायक व यूनियन के अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह को अवगत कराया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *