Advertisement

कार्यकर्ताओं के ऊपर 2047 के विकसित भारत संकल्प पूर्ति की जिम्मेवारी-अजय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित आरुषी गार्डन मैरेज हॉल में 30 अगस्त को सोनपुर विधान सभा स्तरीय सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हम जीतेंगे का सामूहिक संकल्प लिया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने हम जीतेंगे संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को बूथ जितने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने बूथ की जिम्मेवारी लें। चाहे प्रदेश का कार्यकर्ता हो या जिला के कार्यकर्ता या मंडल बूथ के कार्यकर्ता हो। हमें अपने बूथ हर हाल में जितना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के ऊपर 2047 के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने की जिम्मेवारी है। सोनपुर विधान सभा में इस बार कमल अवश्य खिलेगा। इसके लिए हम सभी को कमर कस कर तैयार होना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने कहा कि सोनपुर विधान सभा हम जीते थे, फिर 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जीतेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सारण जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह और संचालन जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह ने की।

बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के अलावा प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम, सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी वेद प्रकाश उपाध्याय, विधान सभा संयोजक मोहन शंकर प्रसाद, अभय कुमार सिंह, उपेन्द्र सिंह, हेमनारायण सिंह, विनोद सम्राट, ओमकुमार सिंह, विधान सभा के सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलु, दीपक शर्मा, आदित्य छोटु, संजीत चौरसिया, सुनील साह, दीपक गुप्ता, डॉ आशुतोष कुमार रितेश, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, विकास गुप्ता, किसान मोर्चा के विमल चौरसिया, राजकुमार माझी, मृत्युंजय सिंह, नमामी गंगे के सुनील दुबे, नरेशु सिंह, अरुण कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, ज्ञानसागर सिंह, संजीव कुमार सिंह, महेश कुमार, उमाशंकर सिंह, नरेन्द्र सिंह, मंगल राय, जयशंकर बैठा, सुरेश सिंह, धनंनजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *