एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में यूसीडब्ल्यूयू कार्यालय जारंगडीह में 31 अक्टूबर को जोनल कमेटी द्वारा एआईटीयूसी (एटक) का 103वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉ सी एस झा ने की। कार्यक्रम में एटक के संयुक्त महामंत्री कॉमरेड लखन लाल महतो सहित बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।
इस अवसर पर झंडोत्तोलन यूनियन के वरिष्ठ साथी कॉ सीएस झा के द्वारा किया गया। समारोह में एटक के संयुक्त महामंत्री कामरेड लखन लाल महतो ने एटक के जन्म काल से लेकर आज तक की प्रगति, क्रियाकलाप और राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि एटक वर्तमान नियमों की मात्री संगठन है, जिसकी स्थापना 31 अक्टूबर 1920 को मुंबई में हुआ था। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय आंदोलनों के बड़े-बड़े शीर्ष नेताओं जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस एवं राष्ट्रपति रहे वीवी गिरी अध्यक्ष पद को सुशोभित किया था।

कोयले की राजनीति करते हुए दो शीर्ष नेता कॉ चतुरानन मिश्र व कॉ रमेंद्र कुमार वर्तमान में अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि एटक के अंतर्गत 38 हजार यूनियन कार्यरत है। एटक ने हीं सर्वप्रथम पूर्ण स्वाधीनता का नारा दिया था और एटक आजादी की लड़ाई में पूरी सहभागिता का निर्वाह किया।
उन्होंने कहा कि एटक का इतिहास गौरवमयी और प्रेरणादायी रही है। एटक तब भी मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रही थी और आज भी पूरे दमखम से देश की राजनीति में हस्तक्षेप कारी भूमिका निभाते हुए देश विरोधी, मजदूर विरोधी, आम आवाम विरोधी नीतियों से लड़ रही है। जो बाकी सभी यूनियनों को रास्ता दिखाने का काम कर रही है।
सभा के पूर्व एटक के वरीय पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, जिसमें जोनल अध्यक्ष कॉ चंद्रशेखर झा, जेबीसीसीआई सदस्य कॉ लखन लाल महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष कॉ सुरेश प्रसाद, कॉ विश्वनाथ महतो, कॉ सुजीत कुमार घोष, कॉ गणेश प्रसाद महतो, कॉ मथुरा सिंह यादव, कॉ एस के आचार्य, कॉ जवाहर यादव, कॉ प्रयाग यादव, कॉ सुरेश कुमार शर्मा आदि शामिल हैं।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अकबर अली, मोहन रात्रे, मुमताज अंसारी, धनेश्वर महतो, मनोज कुमार मंडल, कल्याण पटेल, नारायण महतो, रामचंद्र मांझी, मेहतर लाल, मुखिया विश्वनाथ महतो, बी एन महतो, पणन महतो, आदि।
गुलाबचंद महतो, युसूफ अंसारी, रामविलास रजवार, बलराम नायक, लक्ष्मण यादव, रामेश्वर यादव, बारजो मांझी, यदु राणा, रामदास केवट, विनोद महतो आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply