Advertisement

जमशेदपुर में दुर्घटनाग्रस्त नाट्य कलाकारों को एआईटीसी कर रही मदद

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। जमशेदपुर के भिलाई पहाड़ी के पास बुधवार को दुर्घटना में घायल हुए गिरिडीह के पांच नाटक कलाकारों का रांची व जमशेदपुर में इलाज चल रहा है। सभी घायलों के इलाज के लिए ऑल इंडिया थियेटर कॉउंसिल (एआईटीसी), कला संगम व जमशेदपुर की पथ संस्था ने आर्थिक मदद की है। पथ के निर्देशक मो. निज़ाम व सूरज खन्ना घायलों के इलाज में हरसंभव मदद कर रहे हैं।

एआईटीसी के राष्ट्रीय महासचिव व कला संगम के सचिव सतीश कुंदन ने बताया कि गिरिडीह के सभी घायल कला संगम के कलाकार नहीं हैं। फिर भी कलाकार होने के नाते हम सहयोग कर अपनी एकता का परिचय दे रहे कि सभी कलाकार एक ही परिवार के सदस्य हैं। ज्ञात हो कि विश्व रंग मंच दिवस के मौके पर जमशेदपुर की संस्था पथ की ओर से घाटशिला में नाटक का मंचन किया जाना था।

नाटक देखने खुद से गिरिडीह से पांच कलाकार राजन, पुरुषोत्तम, कृष, राहुल कुमार व रवि पहले जमशेदपुर पहुंचे फिर वहां से घाटशिला छोटा हाथी गाड़ी से जा रहे थे। भिलाई पहाड़ी के समीप गाड़ी पलट गयी, जिसमें गिरिडीह के पांचों कलाकारों के साथ जमशेदपुर के आशुतोष, सत्यम सिंह, खुर्शीद आलम, रुपेश कुमार और रुपेश प्रसाद भी घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच भेजवाया।

टीएमएच से राजन को गम्भीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुरुषोत्तम को भी चेहरे पर चोटें आई है। उसे भी रांची भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कलाकारों के प्रति एआईटीसी के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र बगड़िया सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना प्रकट की है और आर्थिक मदद की है।

मदद करने वालों में पथ के मो. निज़ाम, सूरज खन्ना, मध्यप्रदेश के सुनील राज, धनबाद के वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, दिल्ली के अशोक मेहरा, सुरेंद्र सागर, प्रदीप वाजपेयी, पलामू के सैकत चटोपाध्याय, ओड़िसा के राजगोपाल पाढ़ी, टाटा के श्याम कुमार टाटा, गिरिडीह के राजीव सिन्हा, सुनील मंथन शर्मा, अनिल कुमार, कृष्णा सिन्हा, राजेश सिन्हा, सुजय गुप्ता, रविशंकर सिंह, कोलकाता के पदमा सरकार, संजना बुक्स, मणिपुर के एस बिजेन, हिमाचल प्रदेश के रजीत सिंह कंवर, असम के पर्वत राय, रामपाल मलिक, बिहार के अनिल पाठक, बोकारो के मुकेश समाधान सहित अन्य कई कलाकार भी शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *