आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करो, ताजपुर से हटाओ-बंदना सिंह
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोपी एलएन मिश्रा विश्वविद्यालय पीजी हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर अखिलेश कुमार को समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर भेजे जाने से आक्रोशित आइसा, इनौस एवं ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने 6 अगस्त को चेतावनी मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने ताजपुर स्थित कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर वीसी का पूतला फूंका।
इस अवसर पर अश्लील हरकत के आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करो, आरोपी प्रोफेसर को ताजपुर कॉलेज से हटाओ, ताजपुर का अपमान नहीं सहेगा छात्र- नौजवान आदि नारे लगाते हुए अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं वीसी का पूतला लेकर आइसा, इनौस, ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट से चेतावनी मार्च निकाला।
मार्च नारे लगाते मुख्य मार्ग का भ्रमण कर पुनः कॉलेज गेट पर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आइसा के प्रखंड सचिव जितेंद्र सहनी ने किया।
सभा को आसिफ होदा, मो. एजाज, मो. लड्डन अफरीदी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो. जावेद, शंकर सिंह, कहकंशा प्रवीण, प्रिति कुमारी, नीलम कुमारी, शाइस्ता प्रवीण, वाहिद होदा, अब्दुल रहमान, पूजा कुमारी, मो. आरिफ़ रजा, मो. एबाद, मो. वसीम आदि ने संबोधित किया।

सभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि अश्लील हरकत के आरोपी प्रोफेसर पर जांच बैठा हुआ है। नियमत: आरोपी प्रोफेसर को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए, लेकिन रसुखदार प्रोफेसर को सरकारी दबाव में ताजपुर स्थानांतरित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वीसी द्वारा किया गया यह कार्रवाई कर्पूरी ठाकुर की धरती को शर्मशार करने वाला है। जब तक प्रोफेसर को बर्खास्त कर ताजपुर से हटाया नहीं जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आरोपी प्रोफेसर को हटाने के लिए छात्र, युवा एवं महिला संगठनों का सांझा मंच बनाकर कालेज में तालाबंदी, चक्का जाम एवं ताजपुर बंद जैसे निर्णायक आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। अंत में आक्रोशित आइसा, इनौस एवं ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने वीसी का पूतला फूंककर विरोध प्रकट किया गया।
![]()












Leave a Reply