Advertisement

रहीमाबाद में ऐपवा ने चलाया सदस्यता अभियान

महिलाओं को न्याय दिलाने को ऐपवा सदस्यता अभियान के जरिये संघर्ष तेज करेगी-बंदना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। महिला अधिकार संगठन ऐपवा द्वारा 17 जुलाई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के रहीमाबाद में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में दर्जनों महिलाओं ने ऐपवा की सदस्यता ग्रहण कर संघर्ष में साथ देने की बात कही।

इस अवसर पर ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि शोषित, उत्पीड़ित, जुल्म की शिकार महिलाओं को सदस्यता अभियान के जरिये संगठन से जोड़कर इन्हें न्याय दिलाने को ऐपवा संघर्ष तेज करेगी।

सदस्यता अभियान के दौरान नये सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। महिला हितैषी योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार व्याप्त है। महिलाओं पर दमन, उत्पीड़न, जुल्म, अत्याचार जारी है।

उन्होंने कहा कि अपने को महिला हितैषी बताने वाली केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को इससे कोई लेना- देना नहीं है। महिला मजदूरी मामले में सरकार के न्यूनतम मजदूरी कानून का खुल्लम खुल्ला उलंघन किया जा रहा है।

लेकिन न कोई संगठन, न ही राजनीतिक दल एवं न ही अधिकारी कुछ करने, बोलने को तैयार हैं। ऐसी स्थिति में महिला संगठन ऐपवा महिलाओं को अपने बैनर तले संगठित कर न्याय से बंचित महिलाओं को न्याय दिलाने को संघर्ष का रूख अख्तियार करेगी।

महिला नेत्री सिंह ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 5 ₹ सदस्यता शुल्क देकर क्षेत्र की महिलाएं ऐपवा का सदस्य बनें, संगठित हों और संघर्ष करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *