Advertisement

ऐपवा ने मनाया राज्यव्यापी विरोध दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में सरकार (Government) द्वारा ढिलाई बरते जाने के खिलाफ 2 जून को गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म बाजार में ऐपवा ने राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया। मौके पर उपस्थित ऐपवा बोकारो जिलाध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि जब महिला थाना प्रभारी सुरक्षित नहीं तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेगी।
जानकारी के अनुसार 2 मई को ऐपवा बोकारो जिला कमेटी अध्यक्ष शोभा देवी के नेतृत्व में साड़म बाजार में साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत पर सरकार और प्रशासन के निराशाजनक रवैया के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि जब राज्य में महिला थाना प्रभारी ही असुरक्षित है तो राज्य की आम महिलाएं कितनी सुरक्षित रहेगी। महिला नेत्री ने कहा कि साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ। इसलिए बोकारो जिला कमेटी ऐपवा द्वारा न्यायिक जांच की मांग करते हुए, दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग के साथ ही कहा कि झारखंड राज्य महिला आयोग इस सवाल पर मौन साधे बैठी है। उन्होंने झारखंड सरकार से कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षा की मांग की। मौके पर पुतुल देवी, रेनू देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, मालती देवी आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *