Advertisement

हत्यारे को सजा देने की मांग को लेकर ऐपवा व् आइसा का अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के दुमका की 12वीं की छात्रा अंकित राज के हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) द्वारा 19 सितंबर को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में दुमका की बेटी अंकिता के हत्यारों को सजा देने की मांग से संबंधित नारे लिखें गये थे।

झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित प्रदर्शन में मुख्य रुप से शांति सेन, ऐति तिर्की, सिंधी खलखो, सुषमा गाड़ी, मंगरी मुंडा, शमीमा खातून, सरिता मुंडा, धनिया मुंडा, पुष्पा बाड़ा, गीता सिंह, इनामुल हक, रमेश पंडित, चांदमनी टोप्पो, नौरीन अख्तर, नंदिता भट्टाचार्य आदि शामिल थे।

इस अवसर पर प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला सचिव नंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के प्रति अपराध को बढ़ावा देने वाली मानसिकता वाली सरकार बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिला अपराधों के अपराधियों को खुद सरकार छोड़ दे रही है, ऐसे में पुरुष सत्तात्मक समाज में पुरुष अपराधियों का मन बढ़ा हुआ है। इसी की झलक दुमका में दिख रही है। पुरुष सत्तात्मक समाज के विकृत रूप की एक घटना। जिस की शिकार हुई अंकिता राज। ऐपवा अंकिता राज के हत्यारे की फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत कड़ी से कड़ी और जल्द से जल्द सजा की मांग करती है।

ऐपवा नेत्री भट्टाचार्य ने झारखंड वासियों से अपील किया कि इस घटना में अपराध और अपराधी से घृणा करें ना कि घटना को संप्रदायिकता का रंग देकर पूरे समुदाय पर हमला किया जाए।

उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला सुनीता के साथ भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के द्वारा किया गया अमानवीय व्यवहार पर भी ऐपवा कड़ी निंदा दर्ज करती है। उन्होंने कहा कि अपने घर के महिला कर्मचारी के साथ इस तरह की बर्बरता पूर्वक व्यवहार के लिए ऐपवा मांग करती है कि सीमा पात्रा को भी तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *