Advertisement

विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम नेताओं ने किया मंथन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के पाकुड़ स्थित पुराना टाउन हॉल में 21 जुलाई को एआईएमआईएम द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष शमसाद आलम, प्रदेश सचिव डॉ नसीम अंसारी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई तरह के टिप्स दिए गए। साथ ही संगठन को मजबूत करने की बात कही गयी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसाद आलम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा का जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हुआ है। आज भी यहां कई तरह की समस्याएं मुंह बाये खड़ी है। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि दलित, पिछड़ा की पार्टी है एआईएमआईएम। पाकुड़ में बिजली सुविधा ठीक नहीं है।

शहरी जलापूर्ति योजना वर्षों से ठप पड़ी है। योजना पिछले दस साल से कछुआ चाल चल रहा है। इलाके में गर्मी के दिनों में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पानी की दिक्कत होती है। पहाड़ी इलाके में रहिवासी झरना, तालाबों का पानी पीते हैं। सड़कों का हाल बदतर हो चुका है। स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी नहीं है। ऐसे में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल जाते है तो उन्हें बंगाल रेफर कर दिया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *