एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन (एआईसीडबल्यूएफ) युवा मजदूर कार्यकर्ता की बैठक बीते 12 अगस्त को पी राममूर्ति ट्रेड यूनियन एवं अनुसंधान केंद्र दिल्ली में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड तपन सेन, वरिष्ठ नेता कॉ देवरत दा, राष्ट्रीय सचिव कॉ सुदीप दत्ता, एआईसीडब्ल्यूएफ महासचिव कॉ डीडी रामनंदन, संयुक्त महासचिव कॉ एम मनोहर मुख्य रूप से मौजूद थे।

युवा मजदूर कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता कॉ पंकज कुमार महतो ने तथा संचालन कॉ सूरज पांडेय ने की। बैठक से पूर्व झारखंड राज्य सीटू के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं सीटू अध्यक्ष कॉ मिथिलेश सिंह की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मुख्य अतिथियों द्वारा तमाम युवा मजदूर कार्यकर्ताओं को कार्य क्षमता के अनुसार कार्य करने की प्रेरणा दिया गया। उक्त जानकारी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय सचिव पंकज कुमार महतो ने मीडिया को 13 अगस्त को प्रेस वार्ता में दी।
![]()













Leave a Reply