Advertisement

बरनवाल समिति द्वारा अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बैंक मोड़ गोमिया स्थित डोली पैलेस मैरिज हॉल में 26 दिसंबर को अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, मुखिया बंटी उरांव व् समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पुर्व गोमिया बरनवाल समिति के तत्वाधान में आईएल दुर्गा मंडप प्रांगण से महाराज अहिबरन रथ यात्रा निकाली गयी। जिसमें जुलूस की शक्ल में सैकड़ो की संख्या में बरनवाल समाज के महिला -पुरुष व् बच्चे-बच्चियां हांथो में धर्म ध्वजा लिए नारा लगाते प्रखंड कार्यालय मार्ग से कार्यक्रम स्थल डोली पैलेस पहुंचे। यहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से अहिबरन जयंती मनाई गई। आयोजित जयंती के मुख्य अतिथि गोमिया के जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज देश की प्रगति में अहम योगदान देते रहे हैं। बावजूद इसके इनकी सक्रियता खासकर राजनीति के क्षेत्र में बहुत हीं कम है। अन्य क्षेत्रों में भी समाज को आगे आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज को आगे आना होगा, ताकि अपनी अहमियत को देश के सामने लाया जा सके। कहा कि यह शुभ संदेश है कि हाल के वर्षो में इस समाज में काफी जागरूकता आयी है। इसे बनाये रखने के लिए एकजुटता जरूरी है।

उन्होंने बरनवाल समाज के प्रमुख अहिबरन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक समय वे बुंदेलखंड के राजा थे, लेकिन मुगल आक्रमण के कारण बुंदेलखंड को तहस नहस कर दिया गया था, बावजूद इसके राजा अहिबरन कभी झुके नहीं। आज भी बुंदेलशहर तथा उज्जैन में इसके कई प्रमाण उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आज वैश्य समाज को जरूरत है अपनी शक्ति को पहचानने की।

खंभरा पंचायत के मुखिया बंटी उरांव ने कहा कि बरनवाल समाज सदा से केवल अपनी रोजी रोटी जुटाने तथा व्यवसाय से जुड़े रहे हैं। इसलिए वे आगे नहीं बढ़ सके। उन्हें भी आगे बढ़कर अन्य क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाने की जरूरत हैं। कहा कि समाज को आगे बढ़ने में उनसे जो सहयोग बन पड़ेगा वे अवश्य करेंगे। पंचायत समिति सदस्या कुंती देवी ने कहा कि हाल के चार-पांच वर्षो से इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाने से आमजनों को महाराज अहिबरन के प्रति जिज्ञासा बढ़ी है, अन्यथा कोई नहीं जानता था कि बरनवाल समाज के इतने प्रभावशाली कोई इष्ट देव भी है। उन्होंने इसके लिए गोमिया बरनवाल समाज की सराहना की तथा कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों को करने की भी आवश्यकता है।

समाज के सचिव आनंद बरनवाल ने कहा कि समाज में कुछ कुरीतियां अभी भी है, इसे दुर करने के लिए वे प्रयासरत है। साथ हीं समाज में एकता बनाये रखने पर बल दिया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की कम उपस्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि महिला शक्ति की सक्रियता समाज में एकता बनाये रखने में बहुत जरूरी है।

कहा कि पुरुष वर्ग व्यवसाय व् रोजगार में व्यस्तता के कारण कम उपस्थित हो सके है। इसके अलावा समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार साव, सत्यनारायण प्रसाद आदि ने भी समाज में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर उपरोक्त के अलावा उप सचिव सतीश बरनवाल, कोषाध्यक्ष सरवन बरनवाल एवं बबलू बरनवाल, संगठन मंत्री सत्यनारायण प्रसाद बरनवाल, महामंत्री राकेश राही के अलावा कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र बरनवाल, विजय बरनवाल, दिनेश बरनवाल, अमित बरनवाल, बंटी बरनवाल, दिलिप बरनवाल, ब्रह्मदेव बरनवाल, सचिन बरनवाल, दीपू बरनवाल, चंदन बरनवाल, अमित बरनवाल आदि उपस्थित थे।

इससे पुर्व सचिव आनंद बरनवाल के नेतृत्व में आईईएल दुर्गा मंदिर से गोमिया प्रखंड कॉलोनी होते डोली पैलेस मैरिज हॉल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सभी बरनवाल परिवार द्वारा महाराजा अहिबरन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यापर्ण कर नमन किया। अतिथियों को माला पहनाकर व् पुष्प गुष्प देकर सम्मानित किया गया। जिसमें समस्त बरनवाल परिवार के बच्चे, बड़े बुजुर्ग महिला व पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत, नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें समृद्धि रानी रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता भारत माता परी कुमारी के अलावा नायरा कुमारी, प्रसिद्ध बरनवाल, वत्सल, सौम्या राज, नव्या रानी, काव्याश्री, संकल्प राज, वैष्णवी कुमारी, शौर्या, सौम्याश्री, विवेक कुमार, विशाल कुमार, शिवाय कुमार, आकांक्षा राज शामिल थे।

इस अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ हीं बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चे पुरस्कृत किए गये। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। संचालन सत्यनारायण प्रसाद ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *