प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन द्वारा जेविबीएनएल के कथारा पावर सब स्टेशन को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण पिछले 12 दिनों से तेनुघाट, साड़म, गोमिया, तिलइया, कंजकिरो, फुसरो सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में व्यवसाय गतिविधियां बाधित हो गई है।
उपरोक्त समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में तीन सदस्य प्रतिनिधिमंडल 8 दिसंबर को बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार से मिलकर बिजली संकट का अभिलंब समाधान करने के हेतु स्मार पत्र सौंपा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए आंदोलनकारी महमूद ने बताया कि 500 मेगावाट क्षमता का डीवीसी का बोकारो थर्मल यूनिट पिछले 10 दिनों से फुल लोड पर चल रहा है, किंतु डीवीसी प्रबंधन द्वारा बिजली की भारी कटौती कर दी गई है। बिजली का नियमित आपूर्ति हेतु कथारा सब स्टेशन को 30 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ती है, वही 8 मेगावाट आपूर्ति किया जा रहा है। महमूद ने कहा कि डीवीसी द्वारा इलाका की हो रही उपेक्षा का आकलन इसी से लिया जा सकता है कि 8 मेगावाट तक ही कथारा पावर सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति की जा रही है। फलस्वरुप क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुल मिलाकर 10 से 12 घंटा बिजली आपूर्ति बंद रहती है।
महमूद ने कहा कि क्षेत्र का राजनीतिक नेतृत्व के प्रभावकारी न होने के कारण डीवीसी प्रबंधन इलाकावासियों का उपेक्षा कर रही है और क्षेत्र के विधायक और सांसद बिजली संकट की हालत में इलाका को छोड़ दिए हैं। उन्होंने 10 दिसंबर तक बिजली संकट सामान्य नहीं होने पर जन आंदोलन शुरू करने की घोषणा कि। प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य खुर्शीद आलम, गोमिया के सहायक अंचल सचिव अनवर रफी तथा देवानंद प्रजापति मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply