Advertisement

बीएंडके प्रबंधन व् जमसं के बीच 12 सूत्री मांगो को लेकर एजेंडा बैठक

मजदूरों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली में 27 जनवरी को सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन और जनता मजदूर संघ (जमसं) के प्रतिनिधियों के बीच एजेंडा बैठक की गयी। करगली ऑफिसर क्लब मे विभिन्न मजदूर हितों को लेकर 12 सूत्री मांगो को लेकर एजेंडा बैठक की गयी।

जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता जीएम एस के झा ने की। बैठक के दौरान जमसं क्षेत्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह और अघ्यक्ष राहुल कुमार ने मजदूर समस्या समाधान के लिए 12 सूत्री मांग-पत्र रखा। यूनियन प्रतिनिधियों ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों में सुधार और खदानों में काम करने वाले मजदूरों को उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षा उपकरण (जैसे जूते, हेलमेट आदि) प्रदान करने की मांग की। मजदूरों की समय पर पदोन्नति, आवासों की मरम्मत और कॉलोनियों में पेयजल की समुचित व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी। कहा गया कि क्षेत्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी नियम के तहत कार्य नहीं कर रही है, उसमें सुधार की जरूरत है। कहा गया कि रिजनल अस्पताल करगली की व्यवस्था को सुधार किया जाये, ताकि मरीज को समुचित इलाज हो सके। यूनियन प्रतिनिधि ने कहा कि मजदूर परियोजना के रीढ़ है, अतः मजदूरों व प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को नियमानुसार सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराया जाये।

जीएम एस के झा ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि परियोजना प्रबंधन मजदूरों के सभी समस्याओं से अवगत है। जल्द समाधान करने की कोशिश की जायेगी। जीएम ने यूनियन प्रतिनिधियों से कोयला उत्पादन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग की अपील की, जबकि यूनियन ने प्रबंधन को चेताया कि मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी होने पर आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, एरिया मेडिकल आफिसर डॉ पी के साही, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, प्रबंधक असैनिक ज्ञानरंजन कुमार सहित यूनियन के संतोष कुमार, अहमद हुसैन, राजेश नायक, शंकर नायक, नरेश नायक, बिनोद शर्मा, आनंद कुमार, अखिलेश सिंह, शिबू दा, विनय कुमार, हारून रविदास, हरिलाल तेली, आसिक आलम, रोशन कुमार, भूलन सिंह, उदय कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *