Advertisement

चार अभ्यर्थियों के नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के 9 व् वार्ड पार्षद के रेस में 129

आज होगा चुनाव चिन्ह आवंटित तथा सभी उम्मीदवारों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो चुनाव को लेकर बेरमो प्रखंड कार्यालय मे 6 फरवरी को नाम वापसी लेने के दिन था। इसमें वार्ड पार्षद के चार उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।

नाम वापसी लेने वालों मे वार्ड संख्या 5 से विनोद कुमार, वार्ड संख्या 19 से कविता कुमारी, वार्ड संख्या 20 से पूजा कर्मकार तथा वार्ड संख्या 30 से अनिता कुमारी शामिल है। कुल 136 अभ्यर्थियों में से बीते 5 फरवरी को तीन अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द किया गया जबकि 6 फरवरी को चार अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया। अध्यक्ष पद में किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। अब कुल अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशी तथा वार्ड पार्षद के लिए 129 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए।

बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी सह मुख्य चुनाव अधिकारी मुकेश मछुवा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नाम वापसी नहीं लिया। बताया कि 7 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रतिक आवंटित किया जाएगा। साथ ही सभी अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के लिए दोपहर 3 बजे एक ट्रेनिंग रखा गया है। इसमें सभी प्रत्याशियों को सामान्य प्रवेक्षक सादात अनवर तथा व्यय प्रवेक्षक विजय कुमार द्वारा व्यय लेखा के संदर्भ में तथा आदर्श अचार संहिता के सन्दर्भ मे जो निर्देश है उसे बताया जाएगा।

मौके पर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह, प्रणव रितुराज तथा ईश्वर दयाल महतो मौजूद थे।
अध्यक्ष पद के कुल उम्मीदवार में सहोदरी देवी, बीना देवी, निर्मला देवी, प्रतिमा देवी, अनु कुमारी, ममता देवी, संगीता देवी, शकुंतला देवी तथा फुलेश्वरी कुमारी चुनावी मैदान में है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *