Advertisement

खून की उल्टी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता ने युवक को सीएचसी जैनामोड़ पहुंचाया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सामाजिक कार्यकर्ता सह बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू पंचायत के भावी उम्मीदवार दीपक कुमार नायक ने मानवता का परिचय देते हुए एक गंभीर रूप से बीमार युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

बताया जाता है कि 13 दिसंबर को कसमार प्रखंड के हद में ग्राम पंचायत दांतू के बाजारटांड़ रहिवासी पिंटू सोरेन को अचानक खून की उल्टी होने लगी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता नायक मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैनामोड़ भेजने की व्यवस्था कराई। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से मरीज को राहत मिली।

स्थानीय ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्त्ता के इस त्वरित पहल की सराहना की और कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
इस संबंध में दीपक कुमार नायक ने कहा कि समाज सेवा ही मेरा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद को समय पर इलाज और सहायता दिलाना हमारी प्राथमिकता है। बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही पिंटू सोरेन को सीएचसी जैनामोड़ भेजा गया। कहा कि आगे भी वे दांतू पंचायत की जनता के लिए हर संभव सहयोग करते रहेंगे।
वहीं, पीड़ित के परिजनों ने समय पर मदद मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *