Advertisement

पूजनों पश्चात सेक्टर बारह में शनि देव महाराज के महाप्रसाद का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर बारह ए ई में निर्माणाधीन शनिदेव महाराज के मंदिर परिसर में प्रत्येक शनिवार की तरह बीते 6 दिसंबर को भी पूजा किया गया। पूजनों पश्चात मंदिर परिसर में क्षेत्र के पत्रकार निर्मल महाराज द्वारा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

श्रीगणेश पूजा समिति सेक्टर बारह द्वारा संध्या बेला में पूजा व् आरती उपरांत शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की भांति उल्लासपूर्ण किया गया। यहां स्थापित शनि देव महाराज , श्रीगणेश भगवान, श्रीबजरंग बली, भगवान भोले बाबा की प्रतिचित्र व् पीपल देव का पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का प्रत्येक शनिवार से पूजा अर्चना खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है, जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ो भक्तजन शामिल हुए। पूजन कार्य संपन्न कराने में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सदस्य राकेश कुमार, पंकज बाबा, चंदन कुमार, सुनील राज महतो, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, रमेश पांडेय, अमर नाथ कुमार, शशि बाबा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *