Advertisement

उपायुक्त की पहल के बाद चास नगर निगम क्षेत्र के नालियों की सफाई कार्य शुरु

अपर नगर आयुक्त ने 15 जून तक नालियों की सफाई के लिए शेड्यूल किया जारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर चास नगर निगम क्षेत्र के छोटे-बड़े नालियों की साफ-सफाई शुरु कर दिया गया है। चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया के निर्देश पर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मानसून को देखते हुए बड़े-छोटे नालियों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बताया जाता है कि मानसून के पूर्व बड़े-छोटे नालियों की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेगा, ताकि मानसून के मौसम में जल जमाव की समस्या से शहरवासियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। अपर नगर आयुक्त ने आगामी 15 जून तक शहर के सभी बड़े-छोटे नालियों की साफ-सफाई के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।संबंधित नालों की साफ सफाई के लिए कर्मियों एवं सुपरवाइजरों को निगरानी के लिए टैग किया गया है।

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव ने पत्र जारी कर नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो के अलावा जिले के सभी प्रखंडो के बीडीओ-सीओ को मानसून से पूर्व जल जमाव की स्थिति से निपटने को लेकर क्षेत्र के बड़े छोटे नालियों की साफ सफाई का आदेश दिया था। इसी क्रम में नगर निगम चास द्वारा 6 जून से क्षेत्र के छोटे-बड़े नालियों की साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *