Advertisement

समाज की सहमति के बाद एक हुए प्रेमी प्रेमिका

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। यू तो कहा जाता है कि प्रेम अंधा होता है। प्रेमी प्रेमिका जन्म जन्मानंतर तक साथ नहीं छोड़ने की कसमें खाते हैं। एक दूसरे का कभी साथ न छोड़ने का वादा करते हैं।
ऐसा ही एक वाक्या बीते 10 जुलाई को देखने को मिला। जहां समाज को प्रेमी प्रेमिका की जिद के आगे झुकना पड़ा। समाज की सहमति के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका एक हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रामगढ़ क्षेत्र का एवं युवती गोमियां प्रखंड के हद में साड़म क्षेत्र की रहनेवाली बतायी जा रही है। इनके बीच करीब 8 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम कहानी में रोचक मोड़ तब आया जब युवती युवक के घर 9 जुलाई को चली गई।

युवक के घर वाले उसी रात युवती को उसके घर पहुंचा दिये। दूसरे दिन युवती ने गोमियां थाना में जाकर शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद युवक एवं उसके परिजनों को बुलाया गया। जहां दोनों पक्षो में आपसी सहमति से शादी करने की बात तय किया गया। बताया जाता है कि रात 10 बजे तक दोनों परिवारों में बातें होती रही लेकिन युवक के परिजन नहीं माने और युवक को छोड़ कर चले गए।

युवक के अनुसार दोनों बालिक है। अपने प्यार को बिछड़ता देख शादी करने की हामी भरी और अंततः अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी कर ली। युवती के परिजनों ने बताया कि दोनों स्वजातीय है और शादी से वे खुश हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *