अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार राज्य मंत्री परिषद ने 16 मई को सारण जिला के हद में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार की स्वीकृति एवं नगर पंचायत सोनपुर को नगर परिषद के रूप में उत्क्रमित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सारण जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी पुष्टि की है।
बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने नगर पंचायत सोनपुर को नगर परिषद के रूप में उत्क्रमित करने की स्वीकृति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देर भले लगे लेकिन कागज़ कभी मरता नहीं है। सरकारें बदली, मंत्री बदले पर उनके द्वारा दिया निर्देश अब फलीभूत हो रहा है।
कहा कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद को दिया गया ज्ञापन ने तब जो आगे सचिवालय को बढ़ाया था, वह आज सार्थक हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को साधुवाद दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश प्रवक्ता सिंह ने कहा कि 13 जनवरी 2021 को उन्होंने तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तार किशोर प्रसाद से मिलकर सोनपुर को नगर परिषद बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। आज उसी आलोक में बिहार कैबिनेट ने सोनपुर को नगर परिषद बनाने की मंजूरी दे दी है।
![]()













Leave a Reply