एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में बीते दिनों हुए दर्दनाक हादसे के बाद जनता मजदूर संघ के सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य रवीन्द्र नाथ सिंह ने 29 दिसंबर को घटनास्थल ही नहीं, बल्कि पूरे आउटसोर्सिंग माइंस का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान हाईवॉल की स्थिति, ओबी डंप की स्थिरता, पंप ऑपरेशन एरिया, कार्यरत मशीनों की सेफ्टी, स्लोप एंगल सहित अन्य की गहन जांच की गई। सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य पद्धति, शिफ्ट व्यवस्था और मजदूरों की तैनाती से संबंधित जानकारी ली। साथ ही यह भी देखा गया कि कार्य के दौरान मानक सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा था या नहीं?
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने और सेफ्टी इंतजामों को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। सेफ्टी बोर्ड सदस्य सिंह ने स्पष्ट किया कि मजदूरों की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुधार तत्काल लागू किए जाने चाहिए। निरीक्षण के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रबंधन को सौंपने की बात कही गई।
इस अवसर पर परियोजना के मैनेजर मुनिनाथ सिंह, सेफ्टी आफिसर सुमन कुमार के अलावे यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय, क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह, वेलफेयर सदस्य ओम शंकर सिंह, शाखा अध्यक्ष आशीष झा, शाखा सचिव चन्द्रभान सिह सहित नवीन श्रीवास्तव, मैकसोल कंपनी के इंचार्ज सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply