एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एक ओर लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ को लेकर इन दिनों चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी ओर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा और जारंगडीह मे 27 अक्टूबर को खुलेआम मटन व चिकन बेचा जा रहा है।
रहिवासियों ने इसकी जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव को दी गयी। थाना प्रभारी को बताया गया कि थाना क्षेत्र के कथारा तथा जारंगडीह के बाजार मे खुला मटन व् चिकन बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक (पीएसआई) अरविंद मेहता को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पीएसआई मेहता द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पोल्ट्री फार्म थोक एवं खुदरा विक्रेता को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया गया।

बताया जाता है कि पुलिस की दबीश से घबराकर जारंगडीह सब्जी मंडी के बगल में स्थित पोल्ट्री फार्म दुकानदार दुकान में ताला बंद कर भागने में सफल रहा। इसके अलावा कथारा मे जयसवाल मार्केट के सामने मटन, चिकन दुकान मे खुलेआम बेचा जा रहा था। इसकी सूचना क्षेत्र के मीडिया कर्मियों द्वारा बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को दी गयी। दूरभाष में थाना प्रभारी ने बताया कि उसे बंद करवा दिया जाएगा।
वहीं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने पूछे जाने पर कहा में लोक आस्था के महापर्व छठ है। यह पर्व बहुत ही पवित्र त्यौहार माना जाता है। मटन व् चिकन बेचना गलत है। इसको प्रशासन को चाहिए कि तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद कराया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छठ पूजा का माहौल है। ऐसे में जारंगडीह मे सभी मटन व् चिकन दुकान बंद है। बावजूद इसके यहां के दो दुकानों में खुलेआम चिकन बेचा जा रहा है।
चार दिनों तक चलने वाला यह अनूठा छठ महापर्व अत्यंत कठोर अनुष्ठान होता है, जिसमें व्रती 36 घंटो तक निर्जला उपवास रखकर शुद्धता और पवित्रता की पराकाष्ठा तय करते हैं। यह बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है। इस त्यौहार में मटन व् चिकन बेचना लोक आस्था व् विश्वास के साथ कुठाराघात है। स्थानीय पुलिस का प्रयास सराहनीय रहा है।
![]()













Leave a Reply