Advertisement

भाजपा‌ में शामिल होने के बाद प्रकाश ने जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा‌ में शामिल होने के बाद बोकारो जिला के हद में बेरमो निवासी सह शांति श्याम फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश प्रकाश कुमार सिंह देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीधे वे बाबा मंदिर पहुंचे। जहां पुजारियों द्वारा उन्हें संकल्प कराकर पूरे विधि विधान के साथ‌ भगवान भोलेनाथ की पूजा संपन्न कराई।‌

इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव का पूजा-अर्चना कर माथा टेका एवं बेरमो क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि के ‌लिए कामना किया।
देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मंदिर और एयरपोर्ट में कार्यक्रताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि सिंह के द्वारा‌ बहुत जल्द बेरमो विघानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार संभव होगा। बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से भी मुलाक़ात किया और उन्हें किताब भेंट किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *