Advertisement

प्रशासनिक सहयोग से पांच साल बाद पति-पत्नी के विवादों का निबटारा

थाना दिवस पर सीओ द्वारा विभिन्न मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी परिसर मे एक अगस्त को थाना दिवस आयोजित किया गया। यहां बांध पंचायत के कमल टोला रहिवासी पति-पत्नी के बीच प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलह करा दिया गया। ज्ञात हो कि, बीते पांच साल से पति पत्नी अलग रह रहे थे।

Oplus_131072

थाना दिवस के अवसर पर ओपी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाके से आए दर्जनों महिला पुरुषों द्वारा आवेदन देकर मामले के निष्पादन की मांग की गयी। गोमिया के अंचलाधिकारी आफताब आलम द्वारा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। आवेदन के आलोक में दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद उपस्थित पदाधिकारी द्वारा छह मामलों का त्वरित निष्पादन मौके पर किया गया। वही एक मामले को न्यायालय से निपटारा कराने की बात कही गई।

Oplus_131072

कथारा ओपी परिसर में सुनवाई के दौरान सीओ ने कहा कि महीने में दो दिन थाना दिवस आयोजित कर पारिवारिक तथा भूमि संबंधी जन समस्या से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। ओपी प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को दे, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की। मौके पर बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, समाजसेवी गोविंद यादव, प्रदीप यादव, अजमत हुसैन सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *