Advertisement

सीएम के कार्यक्रम स्थल का जायजा उपरांत डीसी पहुंची मध्य विद्यालय चंडीपुर

उपायुक्त ने विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों को पाठ्य पुस्तक पढ़ाया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के चंडीपुर में प्रस्तावित झारखंड के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर लौटने के क्रम में 28 सितंबर को जिला उपायुक्त (डीसी) ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चण्डीपुर का निरीक्षण किया। उपायुक्त व अन्य पदाधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कक्षा आठ, सात एवं छह के छात्र-छात्राओं से पठन पाठन की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार डीसी ने कक्षा छह के छात्र-छात्राओं से पाठ्य पुस्तक पढ़ाया। कुछ समय विद्यालय में शिक्षक की भूमिका में भी उपायुक्त ने समय बिताया। उन्होंने थर्मामीटर, पारा, सेल्सियस, गर्म ठंडा के संबंध में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। दीवार पर लगे महापुरूषों की तस्वीर देख उनके नाम बच्चों से पूछा और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।

दौरे के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय में साफ सफाई एवं शौचालय को व्यवस्थित करने का विद्यालय प्रधान को निर्देश दिया। डीसी तथा डीडीसी ने बच्चों से विद्यालय में मिल रहें मध्याह्न भोजन की भी जानकारी ली।

उधर, उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चंडीपुर मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जर्मन हैंगर, पार्किंग, ब्रांडिंग आदि के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। ससमय सभी पदाधिकारियों को कार्य निष्पादन का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास, जिला परिवहन पदाधिकारी, चंदनकियारी के बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *