गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले से एक अजब कहानी हकीकत के तौर पर सामने आया है, जहां एक पत्नी ने बेवफाई की सारी हद को लांघकर सरकारी नौकरी पाते हीं अपने पति व् मात्र चार साल की पुत्री को छोड़ दिया है। इसे लेकर पीड़ित पति ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला के हद में चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर रहिवासी पंकज कुमार साह ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि पंकज की शादी 10 फरवरी 2020 को समस्तीपुर जिला के हद में पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत रहिवासी मनोज साह की पुत्री से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटी हुई, जो अब चार साल की है।
पीड़ित पंकज का आरोप है कि पूजा को पढ़ाने-लिखाने के लिए उसने अपनी मां के गहने तक बेच दिए और अग्निशमन विभाग में नौकरी लगवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। वर्ष 2023 में उसकी पत्नी की नियुक्ति फायर सर्विस में हो गई और उसकी पोस्टिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई। वहीं प्रशिक्षण के दौरान उसकी नजदीकियां आरा जिले के एक फायरमैन से बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।
पंकज ने बताया कि जब वह पत्नी के पास 10 दिनों के लिए त्रिवेणीगंज गया था, तब उसे पत्नी के अन्य पुरुषों से भी संबंध होने की जानकारी मिली। जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने दुत्कार कर उसे वहां से भगा दिया। बताया कि नौकरी पाने के दो वर्षों के अंतराल में उसकी पत्नी मात्र चार दिनों के लिए अपने मायके आई, जबकि उसने पति और ससुराल से पूरी तरह नाता तोड़ लिया है।
बाद में त्रिवेणीगंज से उसके कुछ परिचितों ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी फायरमैन का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पंकज को भेजा है। जब पंकज यह वीडियो लेकर अपने ससुराल पहुंचा तो वहां उल्टे उसी को भला-बुरा कहा गया और धमकी दी गयी। कहा गया कि अगर उसने तलाक नहीं दिया तो उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।
इसके बाद थक हारकर पंकज ने चांदपुरा ओपी में आवेदन देकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि जिस पत्नी के भविष्य के लिए उसने अपनी सारी जमा-पूंजी लगाई, वही नौकरी लगते ही बदल गई। इतना ही नहीं, उसने अपनी मासूम बेटी को भी छोड़ दिया। पंकज और उसके परिजनों ने उसकी पत्नी को पढ़ा-लिखा कर नौकरी दिलवाई।
अब पत्नी की बेवफाई की वजह से पंकज न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रहा है। सरकारी नौकरी मिलने के बाद एक महिला ने अपने पति और चार वर्षीय मासूम बेटी को छोड़कर अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से प्रेम संबंध बना लेने की घटना उजागर होने के बाद जिले में यह चर्चा का विषय बन गया है।
![]()













Leave a Reply