बीमार वृद्ध को बकाया पेंशन दिलाने में पुर्व जिप सदस्य ने निभाई अहम भूमिका
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में पोटका प्रखंड के आसनबनी रहिवासी बीमार वृद्ध जो वर्तमान अचल अवस्था में बिस्तर में पड़ा हुआ है। ना चल सकते हैं ना बोल सकते हैं। बीमार फटीक चंद गिरि का बैंक ऑफ इंडिया मेचूआ शाखा में इक्कीस माह की वृद्धावस्था पेंशन की राशि रुका था। जिसका निस्तारण 23 दिसंबर को किया जा सका। इस नेक कार्य में पुर्व जिप सदस्य ने अहम भूमिका निभाई।
मालूम हो कि, कुछ तकनीकी कारणों से तो कुछ उनकी शारीरिक अस्वस्थता के वजह से लंबे समय से रुकी हुई राशि के आश लिए परेशान परिवार जन पैसे के अभाव से जहां उनके इलाज में व्यवधान होने से काफी दुःखी थे, वहीं व्यवस्था पर नाराज भी चल रहे थे। इनकी ऐसी स्थिति की सूचना पंचायत समिति सदस्या सरिता मंडल के निर्देश पर उनके पति मनसा राम मंडल द्वारा पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल को दिया गया तथा पूर्व पार्षद स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बीते 22 दिसंबर को स्वयं बैंक ऑफ इंडिया के मेचूआ शाखा जाकर संबंधित अधिकारियों से मिलकर विस्तृत जानकारी दी। साथ हीं समस्या समाधान का आग्रह किया।
अंतत: बैंक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 दिसंबर को क्षेत्रीय बीसी को भेज कर सत्यापित करवा कर एवं सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित वृद्ध फटीक चांद गिरि को उनके बकाया पेंशन राशि इक्कीस हजार रुपए भुगतान किया गया। एक मुस्त ऐसे जरूरत के समय पर इतनी राशि पाकर उनके परिवार काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य मंडल के साथ समाजसेवी मनसा राम मंडल, बीसी अमन कुमार भकत एवं खोगेन चंद्र भकत (सांसपुर) आदि उपस्थित थे।
अंतिम भुगतान तक पाने वाले सभी लाभुकों को मिलेगी मईया सम्मान योजना की राशि-बीडीओ
एक अन्य जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल 23 दिसंबर को जिला के हद में पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण मुंडा से भेंट की।
ज्ञात हो कि, जन शिकायत के आधार पर पोटका के पूर्व जिला पार्षद मंडल ने पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात कर वर्तमान में चल रही मईया सम्मान योजना की सत्यापन जो गांव के आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा की जा रही है, उनके पास उपलब्ध सूची में अनेकों के नाम जो अंतिम भुगतान तक पा चुकी है उनके भी नहीं है। जिसके कारण ऐसे लाभुकों के मन में शंका की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी की आगे क्या होगी ? जिनके नाम नही है उन्हे सम्मान राशि मिलेगी भी या नहीं?
विभिन्न गांव के ऐसी लाभुक महिलाओं की दूरभाष पर संज्ञान लेते हुए उपरोक्त विषय को लेकर वार्ता की। बीडीओ ने पुर्व जिप सदस्य को आश्वस्त करते हुए बताया कि अंतिम भुगतान पाने वाले कोई भी लाभुक मईया सम्मान योजना की भुगतान से नहीं चूकेंगे। सब को मईया सम्मान योजना की राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि सत्यापन एक सतत प्रक्रिया स्वरूप चलती रहेगी। प्रथम किस्त में जो सूची जिला से उपलब्ध करवाई गई है, उसे अब सत्यापित करवा कर भेजा जा रहा है। आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने जानता से अपील करते हुए कहा कि जो अयोग्य लाभुक हैं उनके नाम सूची से हटवाने में मदद करें, ताकि और भी छूटे हुए जरूरतमंदो को अच्छादित किया जा सके।
![]()













Leave a Reply