Advertisement

आफताब जान ऑफिसियल तेरा ही चेहरा किया गया रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। कोयलांचल के उभरते गायक आफताब जान ने बीतें दिनों अपना हिंदी वीडियो गाना तेरा ही चेहरा आफताब जान ऑफिसियल यूट्यूब चैनल (Youtube Chennal) पर रिलीज किया। यह गाना रोमांटिक है। आफताब ने इससे पहले ज़्यादातर खोरठा (झारखंड की लोक भाषा) गीतों के लिए ही अपनी आवाज दी है।
अगर बात करें आफताब जान के संगीत करियर की तो इन्होंने अपने गीत संगीत की शुरुआत हिंदी गानों से ही की थी। इन्होंने अपना पहला हिंदी गाना मेरे होने न होने से गाया जो यूट्यूब पर रिलीज है। वर्तमान में रिलीज गानें के म्यूजिक डायरेक्टर सचिन पाठक हैं, जबकि गानें को खुद आफताब जान ने ही लिखा और गाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *