ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अपना इलाज कराकर लौटे झारखंड (Jharkhand) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) से 30 जून को रांची स्थित उनके आवास पर तेनुघाट के वरीय अधिवक्ताओं ने भेंट कर उनका हाल-चाल से अवगत हुए।
जानकारी के अनुसार तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता सत्यनारायण डे (मंटू बाबू), अरूण कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा एवं अशोक कुमार ने मंत्री महतो से मुलाकात कर हालचाल जाना। अधिवक्ता डे ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को कोरोना से जंग जीतने व पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दिए।
मालुम हो कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो काफी समय तक बीमार रहे थे। वे अब पूर्ण रूप से स्वास्थ्य होकर अपने आवास राँची लौटें हैं। उनके लौटने पर बहुत से शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर किया।
![]()












Leave a Reply