Advertisement

अधिवक्ताओं ने सीएम से की चंद्रपुरा, दुग्दा व् जारीडीह को बोकारो कोर्ट से जोड़ने की मांग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 3 फरवरी अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। नेतृत्व इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि कर रहें थे।

अधिवक्ता गिरि के नेतृत्व में बोकारो प्रवास के दौरान सीएम से मिलकर सर्वप्रथम उन्हें अधिवक्ता हित में लिए गए मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन स्कीम लागू करने के लिए साधुवाद दिया गया। मुख्यमंत्री का बोकारो के अधिवक्ताओं ने एयर पोर्ट पर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले से बचाव के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट विधान सभा से पास करवाने की मांग की। साथ हीं जनहित में चंद्रपुरा, दुग्दा तथा जारीडीह थाना क्षेत्र को बेरमो कोर्ट के बजाय बोकारो कोर्ट के क्षेत्राधिकार में जोड़ने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को विधान सभा के पटल पर रखेंगे और जल्द लागू करवाने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, जेएमएम बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, मंटू यादव मौजूद थे। जबकि प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता अतुल कुमार, बिनोद कुमार सिंह, अमरदेव सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *