एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो से बोकारो के अधिवक्ता का एक प्रतिनिधिमंडल 6 जुलाई को धनबाद जिला के हद में चिटाहीं स्थित सांसद आवास पर भेंट की। अधिवक्ताओं ने सांसद को बोकारो बार में आने का न्योता दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि कर रहे थे। सांसद से अधिवक्ता गिरि ने जनहित में बोकारो रेलवे कोर्ट को धनबाद से बोकारो स्थानांतरित करवाने में पहल करने का अनुरोध किया।
संसद ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को इस दिशा में अपने स्तर से प्रयास करने की बात कही। बोकारो बार में आमंत्रण उन्होंने आश्वासन दिया कि बोकारो के अधिवक्ताओं से जरूर मिलेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान की पहल करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से देश भर के अधिवक्ताओं के हित में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट संसद से पास करवाने में पहल करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता दिनेश शर्मा, अतुल कुमार, राजश्री, शंकर डे, वंशिका सहाय, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, हसनैन आलम, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply