Advertisement

अधिवक्ता संघ द्वारा बेरमो अनुमंडल के तीनों विधायक को दी गयी जीत की बधाई

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के तीनों विधायक यथा गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल और डुमरी विधायक जयराम महतो को जीत पर बधाई दी।

इस अवसर पर संघ द्वारा कहा गया कि तीनों विधायक के आने के बाद हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द बेरमो को जिला का दर्जा प्राप्त होगा। संघ अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि उम्मीद है जैसा की बेरमो विधायक जय मंगल सिंह ने कहा है कि बेरमो को जिला का दर्जा बहुत जल्द दिलाया जाएगा। कहा कि हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द बेरमो को जिला बनता देखा जा सकता है।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मिश्रा एवं महासचिव महतो के अलावा बधाई देनेवालों में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, आनंद श्रीवास्तव, टी एन महतो, विश्वनाथ, अभिषेक मिश्रा सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने कहा कि हमें उम्मीद है की बेरमो विधायक एवं गोमिया विधायक को मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। वहीं महासचिव महतो ने बताया कि 6 दिसंबर को बेरमो अनुमंडल की 52 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी एक कार्यक्रम कर सभी को आमंत्रित करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *