Advertisement

सिरस्ता का पंखा गिरने से अधिवक्ता घायल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता के सर पर सिरस्ता का पंखा गिरने से अधिवक्ता बुरी तरह घायल हो गये। जिनका इलाज स्थानीय अनुमंडलिय अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता संघ तेनुघाट के सदस्य विनय कुमार सिन्हा के सर पर पंखा गिर जाने से गहरी चोट लगी और सर फट गया। मालूम हो कि अधिवक्ता सिन्हा 26 मार्च की सुबह रोज की तरह अपने सिरस्ता में बैठ कर काम कर रहे थे। तभी उपर टंगा पंखा उनके सर पर गिर गया जिससे उनका सर फट गया और खून बहने लगा। यह देख बगल में बैठे अधिवक्ता वकील महतो ने अपने कार से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले गए। जहां अनुमण्डलीय अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उनका इलाज किया गया।

घायल अधिवक्ता का इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सर पर चोट लगने से सर फट गया, जिसके कारण स्टिच कर दिया गया है। अब घायल अधिवक्ता बेहतर है। उन्हें एक दिन के लिए आराम करने को कहा गया है।
मौके पर अधिवक्ता अनील कुमार लाल, रमेंद्र कुमार सिन्हा (निशु), सुभाष कटरियार (राजा), बैद्यनाथ शर्मा, रतन कुमार सिन्हा, प्रशांत पाल, जीवन सागर, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, अनिल कुमार लाल, अभिमन्यु कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य अस्पताल पहुंचकर घायल अधिवक्ता से मिलकर कुशल क्षेम जाना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *