Advertisement

प्रभारी लोक अभियोजक के पिता के निधन पर अधिवक्ता संघ ने किया शोक व्यक्त

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित प्रभारी लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) के पिता लालजी सिंह का निधन 4 मई की सुबह हृदय गति रुक जाने से हो गया। मालूम हो कि लगभग 90 वर्षीय लाल जी सिंह का दाह संस्कार गंगा नदी के किनारे युपी के चंदौली पैतृक गांव में होगा। वे अपने पीछे पत्नी, तीन लड़के और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे उत्तर प्रदेश में योजना विभाग में कार्यरत थे। जो 1990 में सेवानिवृत्त हो गए थे।
स्व सिंह के निधन पर तेनुघाट के अधिवक्ता वकील प्रसाद महतो, हरिशंकर प्रसाद, एस एन डे, अरुण कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिंह, शशि भूषण श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, प्रमोद सिंह, सुभाष कटरियार, शैलेश चंद्र, डीएन तिवारी, अर्जुन सिंह, समीर कुमार सामंता, सुरेश तिवारी, महेश ठाकुर, रतन कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, मनोज कुमार चौबे, जीवन सागर, वेंकट हरि विश्वनाथन के साथ राजू सिंह, रानू सिंह, महेश कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *