Advertisement

अधिवक्ता व् अधिवक्ता लिपिक स्कूटी से गिरकर घायल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट कोर्ट से अपने घर जाने के क्रम में अधिवक्ता तथा अधिवक्ता लिपिक स्कूटी से गिरकर घायल हो गये। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। दोनों घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे है।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट कोर्ट के अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा और उनके लिपिक खुशी बाबू 8 अप्रैल की दोपहर तेनुघाट से घर जाने के दौरान स्कूटी से गिरकर घायल हो गये।

बताया जाता है कि स्कूटी सवार जब तेनुघाट के शिविर संख्या तीन के पास पहुंचे तभी उनके स्कूटी के सामने अचानक एक बछड़ा आ गया, जिससे असंतुलित होकर दोनों सवार गिर गए। जिससे अधिवक्ता सिन्हा को सर में और चेहरे पर चोट लग गया। वहीं इस दुर्घटना में लिपिक को भी चोट लगी है।

उक्त दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थक पर दर्जनों अधिवक्तागण पहुंचे और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाकर इलाज कराया। जहां डॉक्टर शंभू कुमार द्वारा घायलों का इलाज किया गया। प्रार्थमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, सत्यनारायण डे, नंद किशोर प्रसाद, महादेव राम, डीएन तिवारी, संत कुमार महतो, वकील महतो, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, वैद्यनाथ शर्मा, सुभाष कटरियार, पंकज झा, प्रशांत पाल, आंनद श्रीवास्तव, राज कुमार यादव, आदि।

अनिल कुमार, मिथलेश कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार राजू, चंद्र शेखर प्रसाद, बलदेव यादव, प्रमोद सिंह, प्रदीप चौधरी, सिमोन कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, राकेश कुमार, छोटू कुमार सहित कई गणमान्य अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *