Advertisement

नवभारत साक्षरता मिशन द्वारा निरक्षर को साक्षर बनाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा अभियान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा पूर्वी पंचायत के बिचाईकिरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में उल्लास नव भारत साक्षरता मिशन के तहत निरक्षर पुरुष और महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाकर साक्षात्कार में बैठाया गया।

जानकारी के अनुसार बीते माह 9 फरवरी से प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें 24 मार्च को 10 महिला और 3 पुरुषों ने भाग लेकर साक्षात्कार दिया। इस दौरान सभी को जानकारी दिया गया कि रिपोर्ट कार्ड आने के बाद सभी को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सभी ने अपनी अपनी योग्यता के अनुसार प्रश्नों के उत्तर लिखे। इससे सभी दीदी समूह से जुड़ी महिलाएं खुश है।

अब दीदियां साक्षर बनने के बाद समूह में अपना हस्ताक्षर करेगी। साथ में दादाओं को बुजुर्ग समूह बनाने की जानकारी भी दिए गए। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंगदली होरो, निरीक्षक शिक्षक संजय कुमार टोप्पो, डालसा पीएलवी दिलबहादुर, समूह की अध्यक्ष दीदी कविता दास और जेंडर सीआरपी गीता उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *