सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में आगामी 8 सितम्बर को आयोजित शहीद दिवस समारोह के मद्देनजर जिला उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने 30 अगस्त को गुवा का दौरा किया।
इस दौरान अधिकारियों ने गुवा स्थित शहीद स्मारक, एरोड्राम, कार्यक्रम स्थल, अति विशिष्ट अतिथि (वीआईपी) के आवागमन व ठहरने आदि स्थानों का निरीक्षण व सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को व्याप्त खामियों को दूर करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

ज्ञात हो कि शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे कई मंत्री, विधायक, सांसद व् बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। इनकी सुरक्षा व व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो, इस हेतु यह दौरा किया गया। इस दौरान जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) महेंद्र छोटन उरांव, अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पू रजक, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply