गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी 6 नवंबर को होनेवाले प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्र के मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर संबंधित जिला प्रशासन अपनी ओर से पुख्ता तैयारी में लगी है।

इसे लेकर वैशाली के जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह व पुलिस अधीक्षक, वैशाली ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में लालगंज व वैशाली प्रखंड के विभिन्न सड़कों पर 12 अक्टूबर को पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। उक्त फ्लैग मार्च मे विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लालगंज, कार्यपालक पदाधिकारी लालगंज व अन्य पदाधिकारी समेत केंद्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply